Thumak Chalat Ramchandra | राम जन्म बधाई गीत लिरिक्स
Thumak Chalat Ramchandra,
ठुमक चलत रामचंद्र,
ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां,
किलकि-किलकि उठत धाय,
किलकि-किलकि उठत धाय, गिरत भूमि लटपटाय,
धाय मात गोद लेत, दशरथ की रनियां,
ठुमक चलत… बाजत पैंजनियां,
ठुमक चलत रामचंद्र ।
अंचल रज अंग झारि,
अंचल रज अंग झारि, विविध भांति सो दुलारि,
विविध भांति सो दुलारि,
तन मन धन वारि-वारि, तन मन धन वारि,
तन मन धन वारि-वारि, कहत मृदु बचनियां,
ठुमक चलत… बाजत पैंजनियां,
ठुमक चलत रामचंद्र ।
विद्रुम से अरुण अधर,
विद्रुम से अरुण अधर, बोलत मुख मधुर- मधुर,
बोलत मुख मधुर- मधुर
सुभग नासिका में चारु, लटकत लटकनियां,
ठुमक चलत… बाजत पैंजनियां,
ठुमक चलत रामचंद्र ।
तुलसीदास अति आनंद,
तुलसीदास अति आनंद, देख के मुखारविंद,
देख के मुखारविंद,
रघुवर छबि के समान,
रघुवर छबि के समान, रघुवर छबि बनियां,
ठुमक चलत… बाजत पैंजनियां,
ठुमक चलत रामचंद्र ।

धन्यवाद !
Follow Me On:-
इन्हें भी पढ़े !