Gayatri Mata Ki Aarti | गायत्री माता की आरती

॥ गायत्री माता की आरती हिंदी में ॥

गायत्री माता को वेदमाता भी कहा जाता है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ आदिशक्ति माना जाता है । इस आरती के द्वारा हम उनके शक्तिपूर्ण रूप की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । माता गायत्री की आरती के पाठ से मन और आत्मा को शुद्धि मिलती है, और उनके दिव्य विचारों का संचार होता है । यह आरती हमें ज्ञान, शक्ति और दिव्यता की ओर प्रेरित करती है और हमें सही मार्ग पर चलने में मदद करती है ।

माता गायत्री का मंत्र वेदों में प्रमुख अवश्यकताओं को पूरा करने का स्रोत है । यह मंत्र ब्रह्मा, विष्णु, और महेश्वर की प्रतिनिधित्व करता है और आत्मा की प्राप्ति और ज्ञान की प्रार्थना करता है । गायत्री मंत्र की शक्ति से मन को शांति, ज्ञान, और आध्यात्मिकता की प्राप्ति होती है ।

गायत्री मंत्र: ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।

Mata Gayatri Ki Aarti

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

आदि शक्ति तुम अलखनिरंजन जगपालक क‌र्त्री ।
दु:ख- शोक, भय, क्लेश, दारिद्र, दैन्य हत्री ॥ 

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

ब्राह्मण रूपिणी, प्रणात पालिन, जगत धातृ अम्बे ।
भव भयहारी, जन- हितकारी, सुखदा जगदम्बे ॥

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय …॥

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि ।
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी ॥

॥ जयति जय गायत्री माता ॥ 
॥ जयति जय … ॥

कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता ।
सविता की शाश्वती, आदिशक्ति तुम सावित्री सीता ॥

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

ऋग, यजु, साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे: ।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे ॥

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी ।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी ॥

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

जननी हम सब हैं दीन- हीन, दु:ख- दरिद्र के घेरे ।
यदपि कुटिल: कपटी कपूत, तउ बालक हैं तेरे ॥ 

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै ।
विलख रहे हमसब शिशु सुत तेरे, दया दृष्टि कीजै ॥ 

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव के द्वेष हरिये ।
शुद्ध- बुद्धि, निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये ॥ 

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय … ॥

तुम समर्थ सब भांति तारिणी तुष्टि- पुष्टि त्राता।
सत्य के मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता ॥

॥ जयति जय गायत्री माता ॥
॥ जयति जय …॥

परानाम
॥ धन्यवाद ॥

॥ Gayatri Mata Ki Aarti in English ॥

॥ Jaiati jai gayatri mata ॥
॥ jayati jai gayatri maata ॥

Aadi shakti tum alakh niranjan jagpaalak kartri.
Dukh sukh bhay klesh kalah daaridry dainy haratee .

॥ Jaiati jai gayatri mata ॥
॥ jayati jai … ॥

Brahmaroopinee, pranat paalinee, jagat dhaatr ambe.
Bhav- bhay haaree, jan hitakaaree, sukhada jagadambe.

॥ Jaiati jai gayatri mata ॥
॥ jayati jai … ॥

Bhayahaarini, bhavataarini, anaghe aj aanand raashee.
Avikaaree, aghaharee, avichalit, amale, avinashi.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Kaamadhenu sat- chit- ananda jai ganga geeta.
Savita kee shaashvatee, shakti tum saavitree seeta.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Rg, yaju, saam, atharv, pranayini, pranav mahaamahime.
Kundalini sahasraar sushumra shobha gun garime.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Svaaha, svadha, shachee, brahmani, raadha, rudranee.
Jai sataroopa vaanee, vidya, kamala, kalyanee.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Jananee hum hain deen, heen, duhkh daarid ke ghere.
Yadapi kutil, kapatee kapot tau balak hai tere.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Sneh sanee karunaamayi maata charan sharan deejai.
Bilakh rahe ham shishu sut tere, daya drishti keejai.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Kaam, krodh, mad, lobh, dmbh, durbharv dvesh hariye.
Shuddh, buddhi, nishpaap hriday, man ko pavitr kariye.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥

Tum samarth sab bhanti tareenee tushti- pushti traata.
Sat maarag paar hamen chalao jo hai sukhadaata.

॥ jayati jai gayatri maata ॥
॥ jayati jai … ॥


परानाम
धन्यवाद !

Follow Me On:-

instagram
facebook

इन्हें भी पढ़े!

Leave a Comment