हनुमान आरती | Hanuman Aarti Lyrics

हनुमान आरती हिंदी में

Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

हनुमान आरती करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं । भगवान हनुमान अपने बल बुद्धि और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं । रामायण में भगवान हनुमान के अलौकिक शक्तियों का वर्णन किए गए हैं । प्रत्येक मंगलवार को भगवान हनुमान जी की आराधना की जाती है ।

॥  हनुमान आरती ॥ 

आरती की जै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

जाके बल से गिरवर काँपे । रोग -दोष जाके निकट न झाँके ॥  अंजनि पुत्र महा बलदाई । संतन के प्रभु सदा सहाई ॥

आरती की जै हनुमान लला की ॥

दे वीरा रघुनाथ पठाए । लंका जारि सिया सुधि लाये ॥ लंका सो कोट समुद्र सी खाई । जात पवनसुत बार न लाई ॥

आरती की जै हनुमान लला की ॥

लंका जारि असुर संहारे । सियाराम जी के काज सँवारे ॥ लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे । लाये संजिवन प्राण उबारे ॥

आरती की जै हनुमान लला की ॥

पैठि पताल तोरि जमकारे । अहिरावण की भुजा उखारे ॥ बाईं भुजा असुर दल मारे । दाहिने भुजा संतजन तारे ॥

आरती की जै हनुमान लला की ॥

सुर- नर -मुनि जन आरती उतरें । जय जय जय हनुमान उचारें ॥ कंचन थार कपूर लौ छाई । आरती करत अंजना माई ।।

आरती की जै हनुमान लला की ॥

जो हनुमान जी की आरती गावे । बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥ लंक विध्वंस किये रघुराई । तुलसीदास स्वामी  आरती गाई ॥

आरती की जै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥


॥ Hanuman ji ki Aarti Lyrics in English ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki । Dushta Dalan Ragunath Kala Ki ॥ 

Jake Bal Se Giriver Kaanpe । Rog Dosh JaKe Nikat Na Jaanke ॥  Anjani Putra Mahabaldaye । Santan Ke Prabhu Sada Sahaye ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki ॥ 

De Beera Raghunath Pathai । Lanka Jaari Siya Sudhi Laiye ॥  Lanka So Kot Samundra Se Khaiy । Jaat Pavan Sut Baar Na Laiye ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki ॥ 

Lanka Jaari Asur Sab Maare । Siya Ramji Ke Kaaj Sanvare ॥  Lakshman Moorchit Pade Sakare । Aan Sajeevan Pran Ubhaare ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki ॥ 

Paith Pataal Tori Yamkare । Ahiravan Ki Bhuja Ukhhare ॥  Baayen Bhuja Asur Dal Mare । Daayen Bhuja Sab Santa Jana Tare ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki ॥ 

Surnar Munijan Aarti Utare । Jai Jai Jai Hanuman Uchaare ॥  Kanchan Thaar Kapoor Lo Chhai । Aarti Karat Aajani Mai ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki ॥ 

Jo Hanumanji Ki Aarti Gave । Basi Baikuntha Param Padh Pave ॥  Lanka Vidvance Kiye Ragurai । Tulsidas Swami Aarti Gaaie ॥ 

Aarti Kije Hanuman Lala Ki । Dushta Dalan Ragunath Kala Ki ॥ 

parnam

धन्यवाद !


Follow Me On:-
instagram
facebook

इन्हें भी पढ़े!

Leave a Comment