ब्रह्मा चालीसा | Brahma Chalisa

ब्रह्मा चालीसा (Brahma Chalisa) का पाठ करने से घर में धन्य-धान, वैभव, सुख शांति का वास होता है । मान्यता है कि श्री ब्रह्मा जी ने ही पृथ्वी की रचना की है । उन्होंने ही पृथ्वी लोक पर जीवन प्रदान किया है ।

॥ ब्रह्मा चालीसा ॥

॥ दोहा ॥

जय ब्रह्मा जय स्वयम्भू ।
चतुरानन सुखमूल ॥

करहु कृपा निज दास पै ।
रहहु सदा अनुकूल ॥

तुम सृजक ब्रह्माण्ड के ।
अज विधि घाता नाम ॥

विश्वविधाता कीजिये ।
जन पै कृपा ललाम ॥

॥ चौपाई ॥

जय जय कमलासान जगमूला ।
रहहू सदा जनपै अनुकूला ॥

रुप चतुर्भुज परम सुहावन ।
तुम्हें अहैं चतुर्दिक आनन ॥

रक्तवर्ण तव सुभग शरीरा ।
मस्तक जटाजुट गंभीरा ॥

ताके ऊपर मुकुट विराजै ।
दाढ़ी श्वेत महाछवि छाजै ॥

श्वेतवस्त्र धारे तुम सुन्दर ।
है यज्ञोपवीत अति मनहर ॥

कानन कुण्डल सुभग विराजहिं ।
गल मोतिन की माला राजहिं ॥

चारिहु वेद तुम्हीं प्रगटाये ।
दिव्य ज्ञान त्रिभुवनहिं सिखाये ॥

ब्रह्मलोक शुभ धाम तुम्हारा ।
अखिल भुवन महँ यश विस्तारा ॥

अर्द्धागिनि तव है सावित्री ।
अपर नाम हिये गायत्री ॥

सरस्वती तब सुता मनोहर ।
वीणा वादिनि सब विधि मुन्दर ॥

कमलासन पर रहे विराजे ।
तुम हरिभक्ति साज सब साजे ॥

क्षीर सिन्धु सोवत सुरभूपा ।
नाभि कमल भो प्रगट अनूपा ॥

तेहि पर तुम आसीन कृपाला ।
सदा करहु सन्तन प्रतिपाला ॥

एक बार की कथा प्रचारी ।
तुम कहँ मोह भयेउ मन भारी ॥

कमलासन लखि कीन्ह बिचारा ।
और न कोउ अहै संसारा ॥

तब तुम कमलनाल गहि लीन्हा ।
अन्त विलोकन कर प्रण कीन्हा ॥

कोटिक वर्ष गये यहि भांती ।
भ्रमत भ्रमत बीते दिन राती ॥

पै तुम ताकर अन्त न पाये ।
ह्वै निराश अतिशय दुःखियाये ॥

पुनि बिचार मन महँ यह कीन्हा ।
महापघ यह अति प्राचीन ॥

याको जन्म भयो को कारन ।
तबहीं मोहि करयो यह धारन ॥

अखिल भुवन महँ कहँ कोई नाहीं ।
सब कुछ अहै निहित मो माहीं ॥

यह निश्चय करि गरब बढ़ायो ।
निज कहँ ब्रह्म मानि सुखपाये ॥

गगन गिरा तब भई गंभीरा ।
ब्रह्मा वचन सुनहु धरि धीरा ॥

सकल सृष्टि कर स्वामी जोई ।
ब्रह्म अनादि अलख है सोई ॥

निज इच्छा इन सब निरमाये ।
ब्रह्मा विष्णु महेश बनाये ॥

सृष्टि लागि प्रगटे त्रयदेवा ।
सब जग इनकी करिहै सेवा ॥

महापघ जो तुम्हरो आसन ।
ता पै अहै विष्णु को शासन ॥

विष्णु नाभितें प्रगट्यो आई ।
तुम कहँ सत्य दीन्ह समुझाई ॥

भैतहू जाई विष्णु हितमानी ।
यह कहि बन्द भई नभवानी ॥

ताहि श्रवण कहि अचरज माना ।
पुनि चतुरानन कीन्ह पयाना ॥

कमल नाल धरि नीचे आवा ।
तहां विष्णु के दर्शन पावा ॥

शयन करत देखे सुरभूपा ।
श्यायमवर्ण तनु परम अनूपा ॥

सोहत चतुर्भुजा अतिसुन्दर ।
क्रीटमुकट राजत मस्तक पर ॥

गल बैजन्ती माल विराजै ।
कोटि सूर्य की शोभा लाजै ॥

शंख चक्र अरु गदा मनोहर ।
पघ नाग शय्या अति मनहर ॥

दिव्यरुप लखि कीन्ह प्रणामू ।
हर्षित भे श्रीपति सुख धामू ॥

बहु विधि विनय कीन्ह चतुरानन ।
तब लक्ष्मी पति कहेउ मुदित मन ॥

ब्रह्मा दूरि करहु अभिमाना ।
ब्रह्मारुप हम दोउ समाना ॥

तीजे श्री शिवशंकर आहीं ।
ब्रह्मरुप सब त्रिभुवन मांही ॥

तुम सों होई सृष्टि विस्तारा ।
हम पालन करिहैं संसारा ॥

शिव संहार करहिं सब केरा ।
हम तीनहुं कहँ काज घनेरा ॥

अगुणरुप श्री ब्रह्मा बखानहु ।
निराकार तिनकहँ तुम जानहु ॥

हम साकार रुप त्रयदेवा ।
करिहैं सदा ब्रह्म की सेवा ॥

यह सुनि ब्रह्मा परम सिहाये ।
परब्रह्म के यश अति गाये ॥

सो सब विदित वेद के नामा ।
मुक्ति रुप सो परम ललामा ॥

यहि विधि प्रभु भो जनम तुम्हारा ।
पुनि तुम प्रगट कीन्ह संसारा ॥

नाम पितामह सुन्दर पायेउ ।
जड़ चेतन सब कहँ निरमायेउ ॥

लीन्ह अनेक बार अवतारा ।
सुन्दर सुयश जगत विस्तारा ॥

देवदनुज सब तुम कहँ ध्यावहिं ।
मनवांछित तुम सन सब पावहिं ॥

जो कोउ ध्यान धरै नर नारी ।
ताकी आस पुजावहु सारी ॥

पुष्कर तीर्थ परम सुखदाई ।
तहँ तुम बसहु सदा सुरराई ॥

कुण्ड नहाइ करहि जो पूजन ।
ता कर दूर होई सब दूषण ॥


परानाम

धन्यवाद !


Follow Me On:-

instagram
facebook

यह भी पढ़ें

Leave a Comment