जय अम्बे गौरी आरती माँ दुर्गा की महिमा को बखान करती है । माँ दुर्गा को शक्ति का स्वरुप माना जाता है । माँ दुर्गा अपने भक्तो की रखा के लिए बुराई को हमेशा ख़त्म करती हैं । हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार माँ दुर्गा का वाहन शेर है । जो निर्भय है और दुष्टों का संहार करने वाला है ।
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है । सभी भक्त जन माता के नौ शक्ति रूप का पूजा याचना करते हैं । भक्त 9 दिन तक व्रत रखते हैं । नवरात्रि के दिनों में देवी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा कीलक, दुर्गा कवच, दुर्गा सप्तशती, आरती, क्षमा प्रार्थना का जाप कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है ।
नवरात्रि में रोज सुबह -शाम मां दुर्गा की आरती होती है । आरती करने से भक्तों के सभी प्रकार के पाप दोष नष्ट हो जाते हैं । वहीं आरती में शामिल होने वालों पर भी मां की असीम कृपा बनी रहती है ।
Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi
माँ दुर्गा जय अम्बे गौरी-आरती हिंदी में
जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी… ॥
मांग सिंदूर विराजत,
टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना,
चंद्रवदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
कनक समान कलेवर,
रक्ताम्बर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला,
कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
केहरि वाहन राजत,
खड्ग खप्पर धारी ।
सुर- नर -मुनिजन सेवत,
तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
कानन कुण्डल शोभित,
नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर,
सम राजत ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
शुंभ -निशुंभ बिदारे,
महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना,
निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
चण्ड -मुण्ड संहारे,
शोणित बीज हरे ।
मधु -कैटभ दोउ मारे,
सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
ब्रह्माणी, रूद्राणी,
तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी,
तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा,
अरू बाजत डमरू ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
तुम ही जग की माता,
तुम ही हो भरता,
भक्तन की दुख हरता ।
सुख संपति करता ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
भुजा चार अति शोभित,
वर मुद्रा धारी, खड्ग खप्पर धारी।
मनवांछित फल पावत,
सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
कंचन थाल विराजत,
अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत,
कोटि रतन ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
श्री अंबे जी की आरति,
जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी,
सुख -संपति पावे ॥
ॐ जय अम्बे… ॥
Maa Durga Aarti in English
Jai Ambe Gauri,
Maiya Jai Shyama Gauri ।
Tumako Nishadin Dhyavat,
Hari Bramha Shivari ॥
॥ Om Jai Ambe Gauri ॥
Mang Sindur Virajat,
Tiko Mrigamad Ko ।
Ujjval Se Dou Naina,
Chandravadan Niko ॥
Om Jai Ambe… ॥
Kanak Saman Kalevar,
Raktambar Raje ।
Raktpushp Gal Mala,
Kanthan Par Saje ॥
Om Jai Ambe… ॥
Kehari Vahan Rajat,
Khadag Khappar Dhari ।
Sur- Nar -Munijan Sevat,
Tinake Dukhahari ॥
Om Jai Ambe… ॥
Kaanan Kundal Shobhit,
Nasagre Moti ।
Kotik Chandr Divakar,
Rajat Sam Jyoti ॥
Om Jai Ambe… ॥
Shumbh -Nishumbh Bidare,
Mahishasur Ghati ।
Dhumr Vilochan Naina,
Nishadin Madamati ॥
Om Jai Ambe… ॥
Chand-Mund Sanhare,
Shonit Bij Hare ।
Madhu -Kaitabh Dou Mare,
Sur Bhayahin Kare ॥
Om Jai Ambe… ॥
Bramhani, Rudrani,
Tum Kamala Rani ।
Agam Nigam Bakhani,
Tum Shiv Patarani ॥
Om Jai Ambe… ॥
Chausath Yogini Mangal Gavat,
Nritya Karat Bhairu ।
Bajat Tal Mridanga,
Aru Baajat Damaru ॥
Om Jai Ambe… ॥
Tum Hi Jag Ki Mata,
Tum Hi Ho Bharata ।
Bhaktan Ki Dukh Harta,
Sukh Sampati Karta ॥
Om Jai Ambe… ॥
Bhuja Char Ati Shobhi,
Varamudra Dhari ।
Manvanchhit Fal Pavat,
Sevat Nar Nari ॥
Om Jai Ambe… ॥
Kanchan Thal Virajat,
Agar Kapur Bati ।
Shrimalaketu Mein Rajat,
Koti Ratan Jyoti ॥
Om Jai Ambe… ॥
Shri Ambeji Ki Arati,
Jo Koi Nar Gave ।
Kahat Shivanand Svami,
Sukh -Sampatti Pave ॥
Om Jai Ambe… ॥

Follow Me On:-
इन्हें भी पढ़े !
- Complete Durga Saptashati Path
- maa durga kavach
- shiv tandav stotram
- Shri Ganesh Sahastranaam
- Jai Ambe Gauri -Aarti
- mata shailputri |kavach|aarti|stotram|puja vidhi
- mata brahamcharini|kavach|aarti|stotram|puja vidhi
- mata chandghanta|kavach|aarti|stotram|puja vidhi
- mata kushmanda|kavach|aarti|stotram|puja vidhi